एसपी हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में स्टूडेंट्स पुलिस एक्सपीरियंशल लर्निंग प्रोग्राम (SPEL-3.0) का समापन कार्यक्रम किया आयोजन

0
10

 

जनपद हाथरस में पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में स्टूडेंट्स पुलिस एक्सपीरियंशल लर्निंग प्रोग्राम यानी SPEL-3.0 का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम डीटीयू के सभागार कक्ष में आयोजित हुआ, जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन श्री श्यामवीर सिंह, निरीक्षक श्री मुकेश बाबू, जो SPEL कार्यक्रम के प्रभारी हैं, सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न स्कूल और कॉलेजों के शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आपको बता दें कि जनपद हाथरस में स्टूडेंट्स पुलिस एक्सपीरियंशल लर्निंग प्रोग्राम SPEL-3.0 की शुरुआत 20 जनवरी 2026 को हुई थी, जिसका समापन आज 12 मार्च 2026 को किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को अनुभवात्मक शिक्षण के माध्यम से कानून और आपराधिक प्रक्रिया, आपराधिक अनुसंधान, यातायात नियंत्रण, साइबर क्राइम, मानव तस्करी और कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों का विकास करना था, साथ ही उन्हें पुलिस की कार्यशैली से भी अवगत कराया गया।
समापन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को उत्साहवर्धन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर छात्रों ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अपने अनुभव भी साझा किए। विद्यार्थियों के अनुभवों से यह स्पष्ट हुआ कि यह कार्यक्रम अपने उद्देश्य में सफल रहा।
दरअसल इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस के अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक करना है, ताकि पुलिस और युवा वर्ग के बीच बेहतर समझ विकसित हो सके।
यह कार्यक्रम न केवल छात्रों को पुलिसिंग के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराता है, बल्कि उन्हें समाज में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए भी प्रेरित करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here