आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार तथा जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण में जनपद हाथरस में विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी टीम द्वारा थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मेंदू, हाथरस जंक्शन कस्बा, कैलोरा और महो सहित विभिन्न स्थानों पर स्थित देशी एवं कंपोजिट मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। 
-
निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक का मिलान किया गया तथा टेस्ट परचेसिंग की कार्रवाई भी की गई। इसके साथ ही दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों का परीक्षण कर उनकी कार्यप्रणाली को भी जांचा गया। आबकारी विभाग की टीम ने अनुज्ञापियों को शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस पूरी कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक हाथरस सदर क्षितिज कुमार अपनी टीम और आबकारी स्टाफ के साथ मौजूद रहे।
आबकारी विभाग द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।









