हाथरस। ड्यूटी से लौट रहे रोडवेज कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए कर्मी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मितनपुर निवासी धर्मेंद्र पाल सिंह पुत्र गोकुल सिंह हाथरस रोडवेज में फोरमैन के पद पर कार्यरत थे। बीती देर रात वह ड्यूटी समाप्त कर अपनी बाइक से गांव वापस लौट रहे थे।
बताया जाता है कि जैसे ही वह हाथरस जंक्शन के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है









