विवाहिता ने अपने ममियां ससुर पर लगाया गलत व्यवहार करने का आरोप, पुलिस से की शिकायत

0
7

 

हाथरस। पूर्व प्रधान की पुत्रवधू ने अपने मामिया ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाना में तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि उसके मामिया ससुर उस पर गलत नजर रखते हैं और कई बार उसके साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश कर चुके हैं। जब उसने इसका विरोध किया तो उसकी सास ने भी उसका साथ देने के बजाय अपने पति और भाई का ही समर्थन किया।

पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के तमन्ना गाड़ी निवासी सौरभ पुत्र अनिल कुमार के साथ हुई थी। वर्तमान में वह अपने मायके थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र में रह रही है।

महिला ने अपने मामिया ससुर के खिलाफ महिला थाना हाथरस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस उसकी शिकायत पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं कर रही है। न्याय की गुहार लगाने के लिए वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी पहुंची, जहां से उसे महिला थाना हाथरस जाने की बात कही गई।

पीड़िता का कहना है कि शिकायत के बावजूद उसे अभी तक न्याय नहीं मिला है और वह कार्रवाई की उम्मीद में दर-दर भटकने को मजबूर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here