जश्न के बाद विवादों में घिरे इंडियन क्रिकेटर्स हार्दिक पांड्या….

0
3

 

हाथरस से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
यहां एक अधिवक्ता ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या की एक तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Facebook और Instagram पर वायरल हो रही है, जिसमें वह एक महिला के साथ राष्ट्रध्वज ओढ़कर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर राष्ट्रध्वज के अपमान का आरोप लगाया जा रहा है।

इसी मामले को लेकर हाथरस के अधिवक्ता विश्व प्रताप सिंह राणा ने पुलिस अधीक्षक Chiranjeev Nath Sinha से शिकायत करते हुए Hardik Pandya के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
अधिवक्ता विश्व प्रताप सिंह राणा थाना Hathras Gate क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर में राष्ट्रध्वज का अपमान दर्शाया गया है, जिसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल पोस्ट की सत्यता भी परखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here