बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से युवक हुआ गंभीर रूप से घायल

0
10

 

सासनी. कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी सब्जी मंडी के पास एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक की बाइक अनियंत्रित होकर एक होटल के समीप फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर चोटिल हो गया।

घायल युवक की पहचान राजा, निवासी नगला भुस (हाथरस) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजा अपनी बाइक से सासनी की ओर से गुजर रहा था, तभी पुरानी सब्जी मंडी के पास अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण उसकी बाइक फिसल गई। पुरानी सब्जी मंडी के निकट, होटल के पास राजा निवासी नगला भुस, हाथरस
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार युवक को काफी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. घटना की सूचना युवक के परिजनों को दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here