हाथरस में दिखा कुदरत का कहर,आकाशीय बिजली गिरने से कोल्ड स्टोरेज में हुआ बड़ा हादसा,10 हज़ार आलू के कट्टे मलबे में दबे

0
8

 

हाथरस जनपद में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। सासनी कोतवाली क्षेत्र स्थित कान्हा कोल्ड स्टोरेज में तेज धमाके के साथ बड़ा नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि रात करीब 3 बजे तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली कड़की, जिसके बाद जोरदार धमाके से कोल्ड स्टोरेज का एक हिस्सा फट गया।

हादसे के बाद कोल्ड स्टोरेज की दीवार और छत का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर रखा आलू मलबे में दब गया। बताया जा रहा है कि कोल्ड स्टोरेज में करीब 50 से अधिक किसानों के लगभग 10 हजार आलू के कट्टे रखे हुए थे, जो हादसे के बाद मलबे में दब गए।

इस घटना से किसानों और कोल्ड स्टोरेज मालिक को भारी नुकसान हुआ है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब 30 लाख रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मलबा हटाने का काम जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here