सिलेंडर में आग लगने से मचा हड़कंप, एक मासूम बच्चे सहित 5 लोग झुलसे

0
9

 

हाथरस जनपद के सिकंदराराव क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ गैस सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में एक ही परिवार के पाँच लोग झुलस गए, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल है।

दरअसल, कोतवाली क्षेत्र के गाँव नूरपुर में अरविंद के घर पर खाना बनाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि घर में एचपी कंपनी का गैस सिलेंडर इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक गैस रिसाव हो गया और देखते ही देखते सिलेंडर ने आग पकड़ ली। कुछ ही पलों में आग की लपटें तेज हो गईं और घर में अफरा-तफरी मच गई।

आग की चपेट में आकर परिवार के पाँच सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में अरविंद, प्रताप, राजू, शशि और लोकेश (मासूम बच्चा) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

सभी घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here