रहस्यमयी ढंग से लापता हुई दसवीं की छात्रा,पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश में जुटी

0
9

 

यूपी के हाथरस से दसवीं क्लास की छात्रा के रहस्यमयी ढंग से लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज पुलिस लापता छात्रा की तलाश में जुट गई है।

आपको बता दें यह पूरा मामला हाथरस जिले के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के फरीदाबाद गांव का है, यहां के रहने वाले अजय कुमार ने थाना सिकंदराराऊ पुलिस को तहरीर देकर अपनी 16 वर्षीय बहन गुड़िया की गुमशुदगी दर्ज कराई है, तहरीर में अजय ने बताया कि उसकी बहन गुड़िया 13 मार्च की सुबह करीब 10 बजे घर से गांव जाने के लिए निकली थी लेकिन न तो गुड़िया गांव ही पहुंची और न ही वापस घर लौटी।

पुलिस ने पीड़ित अजय की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए गुड़िया की तलाश शुरू कर दी है, पुलिस लोगों से जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here