राष्ट्रीय बहुजन संघ के नेतृत्व में ओड़पुरा स्थित अंबेडकर पार्क पर काशीराम की जयंती मनाई गई

0
10

 

हाथरस। राष्ट्रीय बहुजन संघ के नेतृत्व में मथुरा रोड स्थित अंबेडकर पार्क ओढ़पुरा में मान्यवर कांशीराम जी की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बंटी भैया ने कहा कि बीआर अम्बेडकर के बाद यदि किसी नेता ने दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज को राजनीतिक पहचान और हिस्सेदारी दिलाने का काम किया, तो वह मान्यवर कांशीराम साहब हैं।

उन्होंने कहा कि आज पूरा देश कांशीराम साहब को नमन करने के लिए मजबूर हुआ है। इसके पीछे बाबा साहब के विचारों को मानने वाले अंबेडकरवादी लोगों का बड़ा योगदान है। उन्हीं के संघर्ष और विचारधारा के कारण विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग भी उन्हें सम्मान देने के लिए आगे आते हैं। बंटी भैया ने कहा कि कांशीराम साहब ने पूरे देश में दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज को राजनीतिक भागीदारी दिलाने का काम किया, जिसकी वजह से आज समाज के लोग राजनीति में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभा सिंह, रामवीर सिंह भैया जी, रामनिवास कांटे वाले, काले भैया कांटे वाले, उदय सिंह प्रधान, मनीष कुमार, डालचंद लेखपाल, गिर्राज सिंह फौजी, भगवान सिंह भारती, विजेंद्र सिंह, कमल, राजकुमार गौतम, सरदार सिंह एडवोकेट, राजकपूर राजू प्रबल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here