अंधपुरा से सादाबाद तक निकली खाटू श्याम की निशान यात्रा, गूंजे बाबा श्याम के जयकारे

0
8

 

सादाबाद क्षेत्र के गांव अंधपुरा बेदई से सादाबाद स्थित खाटू श्याम मंदिर तक एक निशान यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में शामिल श्रद्धालु हाथों में निशान पताका लेकर पैदल मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की।

निशान यात्रा का शुभारंभ गांव अंधपुरा बेदई से विधि-विधान के साथ हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालु ‘हारे के सहारे बाबा श्याम हमारे’ और ‘खाटू नरेश की जय’ जैसे जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। भक्ति गीतों और जयघोष से यात्रा का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

श्रद्धालु पैदल चलकर सादाबाद के बिजली घर मार्ग स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा के दरबार में निशान अर्पित किए, पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस निशान यात्रा में रविंद्र सिंह, रवि कुमार, अमन, बॉबी, आकाश कुमार, मोनू कुमार, रवि कुमार, सुमित कुमार और मोहन सिंह सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए।

पूरे मार्ग में भक्तिपूर्ण वातावरण बना रहा, जिसमें श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here