हाथरस. मथुरा रोड स्थित विकास भवन सभागार में सोमवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बेमौसम बारिश एवं अन्य दैवीय आपदाओं से प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया.
जनपद में करीब 28245 किसानों ने रबी अभियान के लिए फसल बीमा योजना में पंजीकरण कराया गया था. जिसके सापेक्ष लगभग 495 किसानों की शिकायत टोल फ्री नंबर पर प्राप्त हुई थी। समारोह में 5 किसान को सांकेतिक चेक वितरत किये गए वहीं 10 किसानों को प्रमाण पत्र दिए गए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि किसान बंधु सतत कृषि की तरफ बढ़ें एवं खाद का संतुलित प्रयोग करें साथ ही उन्होंने प्राकृतिक खेती पर भी जोर दिया.
सदर विधायक अंजुला माहौर ने किसानों को भविष्य में जागरूक होने एवं अधिक से अधिक बीमा कराने के लिए प्रेरित किया। साथ हर मिलेट यानी मोटा अनाज की खेती करने की किसानों से अपील की.
मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने गौ आधारित खेती पर जोर देते हुए प्राकृतिक खेती की ओर लौटने के लिए किसानों से अपील की एवं भविष्य में खाद, बीज क्रय करने के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री कराने को कहा.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक अंजुला माहौर, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बृजेश चौहान, मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित, उप कृषि निदेशक निखिल देव तिवारी उपस्थित रहे.









