40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

0
12

 

हाथरस।थाना चंदपा क्षेत्र के गांव गढ़ी कछवा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि 40 वर्षीय नरेंद्र पुत्र महाराज सिंह राजमिस्त्री का कार्य करता था तथा उसे शराब पीने की लत थी। परिजनों के अनुसार उसकी पत्नी कुछ दिनों पहले मायके चली गई थी, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बीती शाम नरेंद्र ने नशे की हालत में अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी उस समय हुई जब परिजन उसे खाना खाने के लिए बुलाने पहुंचे। काफी देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो नरेंद्र का शव फंदे पर लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।

मृतक अपने पीछे पत्नी, चार बच्चों समेत परिवार के सदस्यों को रोता बिलखता छोड़ गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here