अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा प्रेसवार्ता कर 9 मई को निकाली जाने वाली महाराणा प्रताप शोभायात्रा की दी गई जानकारी

0
17

 

हाथरस। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा प्रेसवार्ता कर आगामी 9 मई को निकाली जाने वाली महाराणा प्रताप शोभायात्रा की जानकारी दी गई। शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा को भव्य रूप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में उज्जैन का डमरू दल, नासिक ढोल, राजस्थान के नगाड़े, घोड़े-ऊंट एवं आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण रहेंगी। शोभायात्रा का शुभारंभ गौशाला रोड स्थित तुलसी स्मृति भवन से होगा तथा समापन दाऊजी महाराज मंदिर पर प्रसादी वितरण के साथ किया जाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान मुख्य अतिथि रहेंगे, जबकि विधायक वीरेंद्र सिंह राणा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करेंगे। प्रेसवार्ता में शोभा यात्रा अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, नरेश प्रधान, प्रहलाद सिंह सिसोदिया, मनोज सिसोदिया, डॉ. योगेंद्र सिंह गहलोत सहित कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here