पुरदिलनगर निवासी श्रद्धालु दिनेश शर्मा पवित्र अमरनाथ धाम की पदयात्रा पर निकले, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया भव्य स्वागत

0
11

 

सिकंद्राराऊ।कस्बा पुरदिलनगर निवासी श्रद्धालु दिनेश शर्मा स्नेही पवित्र अमरनाथ धाम की पदयात्रा पर निकले हैं। उनकी इस धार्मिक एवं साहसिक यात्रा के दौरान सिकंद्राराऊ पहुंचने पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

बजरंग दल जिला सहसंयोजक लकी शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पदयात्री दिनेश शर्मा स्नेही को फूलमालाएं पहनाकर एवं भगवा पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “बम बम भोले” और “हर हर महादेव” के जयघोषों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अमरनाथ यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, श्रद्धा, साहस और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दिनेश शर्मा स्नेही समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी भगवान शिव के दर्शन हेतु पैदल यात्रा कर रहे हैं।

पदाधिकारियों ने उनकी यात्रा की सफलता एवं मंगलमय होने की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुरक्षित यात्रा की प्रार्थना की। बताया गया कि दिनेश शर्मा स्नेही इससे पूर्व मां वैष्णो देवी की पदयात्रा भी पूर्ण कर चुके हैं और निरंतर धार्मिक यात्राओं के माध्यम से सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं।

स्वागत कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष रायसिंह यादव, उदय प्रताप, नीरू यादव, दीपक सक्सेना, उदय सक्सेना, मोनू महेश्वरी, विष्णु वार्ष्णेय, अनिकेत गुप्ता, ललित द्विवेदी सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल सिकंद्राराऊ एवं पुरदिलनगर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here