
1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदाता बनने के लिए फॉर्म वितरित
1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बागला डिग्री कॉलेज में विशेष अभियान चलाया गया।
एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह द्वारा युवाओं को मतदाता पंजीकरण से संबंधित फॉर्म वितरित किए गए तथा उन्हें मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
एसडीएम ने बताया कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का वोट अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। युवा वर्ग की भागीदारी से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होता है। उन्होंने उपस्थित छात्रों से अपील की कि वे समय पर फॉर्म भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं।
एसडीएम राजबहादुर सिंह द्वारा वोटर लिस्ट में अपना नाम शामिल कराने एवं अन्य लोगों को भी प्रेरित करने के लिए शपथ दिलाई गई।







