सट्टेबाजों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है।
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर जुआ और सट्टे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है। पुलिस ने सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए 06 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है
यह कार्रवाई हाथरस किला स्टेशन के पीछे मुखबिर की सूचना पर की गई। आरोपियों के कब्जे से 19 हजार 500 रुपये नगद, 05 मोबाइल फोन, 02 कैलकुलेटर, पेन और सट्टे से संबंधित पर्चे बरामद किए गए है
पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ धारा 3/4 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हाथरस पुलिस की इस कार्रवाई से सट्टेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।







