जनपद हाथरस में जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहपऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर थाना सहपऊ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नगला रतिया क्षेत्र से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे सात जुआरियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मौके से इक्कीस हजार एक सौ चालीस रुपये नगद और ताश की गड्डी बरामद की है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में की गई।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना सहपऊ में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।









