राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू ग़ौर द्वारा महिला संबंधित मामलों की जनसुनवाई की गई

0
11

 

हाथरस। सोमवार को तहसील सदर सभागार कक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की सदस्य एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रेनू गौड़ द्वारा महिला संबंधित मामलों की जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने पारिवारिक एवं सामाजिक विवादों से जुड़े प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर समस्याओं के समाधान की मांग की।

इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं के उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों का शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने बताया कि जनसुनवाई में लगभग 8 से 9 मामले आए, जिनमें से 3 से 4 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है। जनसुनवाई में जमीन विवाद, आवास दिलाने तथा बिजली लाइन से संबंधित भुगतान जैसे मामले भी पहुंचे, जिनका तत्काल समाधान कराने का प्रयास किया गया।

रेनू गौड़ ने कहा कि वर्तमान समय में घरेलू हिंसा और शराब के सेवन से जुड़े मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कई महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें पति द्वारा मारपीट का सामना करना पड़ता है, आर्थिक सहायता नहीं दी जाती और बच्चों की शिक्षा व पालन-पोषण की भी अनदेखी की जाती है। ऐसे मामलों में महिला आयोग द्वारा हरसंभव मदद और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान तमाम विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here