घने कोहरे के कारण चार वाहन आपस मे टकराए बाल बाल बचे लोग,नही हुआ कोई घायल

0
18

 

हाथरस के सासनी में आगरा अलीगढ़ हाईवे गांव नगला भूरा के निकट घने कोहरे के कारण चार वाहन आपस में टकरा गए इस दुर्घटना में चारों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए मगर गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।
यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ जिससे दृश्यता बहुत कम थी सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हादसे में शामिल वाहनों में प्रशांत अपनी वेन्यू कार से अमल खेड़ा से बुलंदशहर कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे जिसमें तीन अन्य सवारियां मौजूद थी वहीं विपिन चौधरी और रविंद्र कुमार अपनी कार से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे जबकि महेश हापुर से अपना दूध का ऑटो लेकर आगरा के लिए निकले थे।
पुलिस और NH के अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाया जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here