- हाथरस के सासनी में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एसडीएम नीरज शर्मा ने बताया कि ‘नो मैपिंग’ वाले मतदाताओं को नोटिस जारी कर अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने का मौका दिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि 6 जनवरी को प्रकाशित सूची में किसी पात्र मतदाता का नाम गलती से कट गया है, तो वे ‘फॉर्म-6’ भरकर अपना नाम दोबारा जुड़वा सकते हैं। चुनाव आयोग की मंशा के अनुरूप कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए, इसके लिए कल 18 जनवरी (रविवार) को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दिन सभी बीएलओ अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे और मतदाता सूचियों को पढ़कर सुनाएंगे ताकि लोग अपनी प्रविष्टियों की जांच कर सकें। एसडीएम ने क्षेत्र की जनता से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है।
बाइट: नीरज शर्मा, एसडीएम सासनी







