24 जनवरी को होने वाले यूपी दिवस कार्यक्रम को लेकर डीएम अतुल वत्स व एसपी चिरंचीव नाथ सिन्हा ने बागला कॉलेज के ग्राउंड का किया निरीक्षण

0
3

 

हाथरस। आगामी 24 जनवरी को आयोजित होने वाले यूपी दिवस कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंह द्वारा बागला महाविद्यालय ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने लाइटिंग, टेंट, पार्किंग व्यवस्था, मंच निर्माण एवं मुख्य द्वार की सजावट सहित अन्य व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद हाथरस में 24 जनवरी को यूपी दिवस को भव्य रूप से मनाया जाएगा, जिसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित, एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार, कृषि निदेशक हंसराज, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राघव, हाथरस गेट प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here