हाथरस:पुलिस अधीक्षक जनपद हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जुआ एवं सट्टे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना मुरसान पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।
थाना मुरसान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर कस्बा मुरसान से ताजपुर जाने वाले मार्ग पर बरी के पेड़ के पास दबिश दी गई। मौके से हार–जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से ₹15,640/- रुपये नगद तथा 52 पत्तों की ताश की गड्डी बरामद की गई है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना मुरसान पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।







