सदर तहसील में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन फरियादियों की सुनी गई समस्याएं

0
15

 

  • हाथरस। हाथरस सदर तहसील सभागार में तहसीलदार लक्ष्मी नारायण वाजपेई की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में भूमि, राजस्व, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग सहित मारपीट से संबंधित कुल 36 शिकायतें प्राप्त हुईं।

इनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर तहसीलदार लक्ष्मी नारायण वाजपेई के साथ नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटरा भी मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here