- हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के गाँव नगला गूलर में सुबह किसान जब अपने खेतों में पानी लगा रहे थे तभी एक किसान की नजर अजगर पर पड़ी वह अजगर नहर के किनारे पटरी पर धूप सेक रहा था किसान ने ग्रामीणों को सूचना दी मौके पर ग्रामीणो की भीड़ इकट्ठा हो गई वही डायल 112 व वन विभाग को सूचना दी गई मौके पर पहुँची डायल 112 व वन बिभाग की टीम ने अजगर को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा और अपने कब्ज़े में लिया वनदरोगा गम्भीर चौधरी बताया कि इन दिनों अजगर निकलने की सूचना मिलती रहती है आज नगला गूलर में लगभग 10 फुट अजगर साँप निकला है ग्रामीणों की सूचना पर हमने पहुँचकर अजगर को अपने कब्जे में लिया है और इसे कीटम झील आगरा भेज दिया है







