एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह ने एसआईआर के विशेष दिवस पर किया बुथों का निरीक्षण

0
6

 

हाथरस। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आज विशेष अभियान दिवस के रूप में सभी बूथ केंद्रों पर एसआईआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) प्रक्रिया के तहत कार्य किया गया। इस दौरान सभी बूथों पर तैनात बीएलओ द्वारा नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, नाम संशोधन तथा मतदान से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित फॉर्म भरवाए गए।

अभियान के अंतर्गत एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह ने अपनी टीम के साथ लगभग 10 बूथ केंद्रों का निरीक्षण किया और बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित इस विशेष दिवस का उद्देश्य अधिक से अधिक मतदाताओं को सुविधा प्रदान करना है, ताकि नए मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकें और जिन मतदाताओं को किसी प्रकार की समस्या है, उसका समाधान किया जा सके।

एसडीएम सदर ने बताया कि सभी बूथ केंद्रों पर मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई है, जिससे मतदाता अपना नाम आसानी से जांच सकते हैं। कुछ स्थानों पर बीएलओ व्यक्तिगत कारणों से उपस्थित नहीं थे, लेकिन संबंधित अधिकारी द्वारा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरूक बनाना और उन्हें मतदान प्रक्रिया से जोड़ना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here