गुरुकुल मात्र छाया साधना केंद्र का 28 स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

0
4

 

हाथरस। रविवार को आगरा रोड स्थित गुरुकुल मातृ छाया साधना केंद्र का 28वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अतुल वत्स उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मातृ छाया केंद्र के बच्चों ने अपनी कला प्रदर्शनी के माध्यम से खेलकूद सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  1. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि मातृ छाया केंद्र में रह रहे निराश्रित बच्चों को भरपूर स्नेह, संस्कार और प्रोत्साहन मिलना चाहिए, ताकि उन्हें कभी यह महसूस न हो कि वे अनाथ हैं। बच्चों का मनोबल बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here