सम्यक पुस्तकालय व वाचनालय को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना पुलिस मामले की जांच में जुटी

0
6

 

हाथरस जनपद के सासनी क्षेत्र के ग्राम गधा खेड़ा स्थित सम्यक पुस्तकालय एवं वाचनालय (अम्बेडकर पार्क) में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोर ने पुस्तकालय के कमरे से इन्वर्टर बैटरी चोरी कर ली, जिससे पुस्तकालय से जुड़े लोगों में नाराजगी है।

जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब पार्क परिसर में कोई मौजूद नहीं था। पुस्तकालय का कमरा बंद था और ताले की चाबी एक तय स्थान पर रखी जाती थी, जिसकी जानकारी चोर को पहले से होने की आशंका है। चोर ने चाबी से ताला खोलकर बैटरी निकाली और चाबी वहीं फेंककर फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुस्तकालय संरक्षकों ने सासनी थाना अध्यक्ष को लिखित शिकायत देकर पुलिस को सूचित किया। संरक्षकों का कहना है कि यह पुस्तकालय ग्रामीण छात्रों के लिए अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र है और चोरी से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी। उन्होंने पुलिस से जल्द चोर की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here