प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 के तहत जनपद हाथरस के 1099 लाभार्थियों के खातों में प्रथम किस्त की धनराशि हुई ट्रांसफर

0
6

 

हाथरस। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत जनपद हाथरस के 1099 लाभार्थियों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रथम किश्त की धनराशि ट्रांसफर की।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार हाथरस में आयोजित कार्यक्रम में सिकंद्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी द्वारा लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

योजना के तहत हाथरस नगर पालिका परिषद के 427, सिकंद्राराऊ नगर पालिका परिषद के 103, हसायन नगर पंचायत के 148, सादाबाद नगर पंचायत के 94, सहपऊ नगर पंचायत के 185, मुरसान नगर पंचायत के 33, सासनी नगर पंचायत के 11, पुरदिलनगर नगर पंचायत के 83 तथा मेंडू नगर पंचायत के 15 लाभार्थी शामिल रहे। इस प्रकार कुल 1099 लाभार्थियों को धनराशि ट्रांसफर की गई।

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सीधा लाइव संबोधन भी दिखाया गया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट प्रभारी, अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here