पुलिस ने एक सटोरिए को किया गिरफ्तार,कब्जे से 720 रुपए,पेन और सट्टे की पर्ची बरामद

0
10

 

हाथरस पुलिस को सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थाना सादाबाद पुलिस ने सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेश पर जनपद में जुआ और सट्टे की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना सादाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

पुलिस ने छावी मियां का बाग क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 720 रुपये नगद, पेन और सट्टा पर्ची बरामद की गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here