जनपद में शांति, सुरक्षा एवं क़ानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाए रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली सदर क्षेत्र में किया पैदल गस्त

0
8

 

हाथरस।जनपद हाथरस में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 19 मई 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस रामानन्द कुशवाहा द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सतेन्द्र राघव सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पैदल गश्त सासनी गेट चौराहा से प्रारम्भ होकर सर्राफा बाजार, घंटाघर, रामलीला मैदान एवं थाना कोतवाली नगर क्षेत्र तक की गई।

गश्त के दौरान बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दुकानदारों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया। साथ ही व्यापारियों एवं सम्भ्रांत व्यक्तियों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भीड़भाड़ वाले बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों की निरंतर पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त चिन्हित स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन चेकिंग करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

हाथरस पुलिस जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here