अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला हुई गंभीर घायल,अस्पताल में कराया भर्ती

0
10

सासनी। कोतवाली चौराहे के निकट बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक वृद्ध महिला अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुसायत खुर्द की रहने वाली करीब 65 वर्षीय आशा देवी पत्नी नबाब सिंह दोपहर करीब 12 बजे किसी काम से पैदल सासनी आ रही थीं।

जैसे ही वह सासनी कोतवाली चौराहे के पास पहुंचीं, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वृद्ध महिला सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए 108 एंबुलेंस की मदद से घायल आशा देवी को तुरंत उपचार के लिए सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भिजवाया।

सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरी ओर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल महिला के परिजनों को हादसे की सूचना दी। दुर्घटना की खबर मिलते ही बदहवास परिजन तुरंत अस्पताल पहुंच गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here