हाथरस।सासनी क्षेत्र के गांव मोहरिया स्थित कंपोजिट विद्यालय में आज उस समय बड़ा हादसा होते-होते बचा जब मिड-डे मील बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। रसोई से उठती आग की लपटों को देख स्कूल में मौजूद मासूम बच्चों और शिक्षकों में चीख-पुकार मच गई और पूरे परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। आनन-फानन में शिक्षकों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांबाजी दिखाते हुए जलते सिलेंडर पर काबू पाया और आग बुझाई। पुलिस की इस तत्परता से एक भीषण दुर्घटना टल गई, जिसके बाद स्कूल प्रशासन और अभिभावकों ने राहत की सांस ली।







