ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम

0
6

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के हाथरस रिजर्व पुलिस लाइन के निकट रेलवे ट्रैक पर एक 21 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान अंकित पुत्र आनंद कुमार निवासी नगला अलगर्जी थाना हाथरस गेट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर युवक की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने रेलवे ट्रैक से शव को हटवाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here