संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

0
4

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला कैलाश नगर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की हालत अचानक बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here