डॉक्टर पंकज बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी के प्रभारी अधीक्षक, ज़ोरदार हुआ स्वागत

0
13

 

हाथरस। सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) में डॉ. पंकज ने नए प्रभारी अधीक्षक के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। अस्पताल परिसर में आयोजित एक गरिमामयी समारोह के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों और क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर उनका भव्य स्वागत किया। डॉ. पंकज लंबे समय से इसी केंद्र पर चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्यरत रहे हैं।
पदभार संभालते ही डॉ. पंकज ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना और मरीजों को सुलभ सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और निष्ठा के साथ सुधार लाने का संकल्प दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here