हाथरस। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बुधवार को प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से तीन नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार नायब तहसीलदार अशोक कुमार का तबादला तहसील सादाबाद से तहसील सिकंदराराऊ किया गया है। वहीं राकेश कुमार शर्मा को सिकंदराराऊ से हाथरस तहसील भेजा गया है।
इसके अलावा नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा का स्थानांतरण हाथरस से सादाबाद तहसील कर दिया गया है। स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।









