डीएम अतुल वत्स के निर्देशन में नगर पालिका टीम में चलाया शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान, अधिकारियों के द्वारा पॉलिथीन के खिलाफ भी की सख्त कार्रवाई

0
3

 

हाथरस। मंगलवार को जिलाधिकारी अतुल वत्स के निर्देश पर नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान मधुगढ़ी, मुरसान गेट, गली भुरजियाँ, सब्जी मंडी से लेकर घंटाघर तक संचालित किया गया। अभियान के दौरान दुकानदारों में खलबली मच गई और कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपनी दुकानों के बाहर रखे ढकेल व अन्य सामान हटा लिए।

इसी दौरान नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा पॉलीथिन के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। कई दुकानों से प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया।

जिलाधिकारी ने जनपद की चारों तहसीलों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। नगर पालिका द्वारा शहर में लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है, जिसमें अतिक्रमणकारियों से स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने की अपील की जा रही है। चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में अतिक्रमण न हटाने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला जाएगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते बाजार क्षेत्र में दिनभर भारी खलबली का माहौल बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here