हाथरस।सिकंदरा राव थाना क्षेत्र के कस्बा पुरदिल नगर में नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षकांत कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। यह कार्यक्रम अध्यक्ष हर्षकांत कुशवाहा के आवास पर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में गरीब व असहाय लोग पहुंचे।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षकांत कुशवाहा ने कहा कि बढ़ती ठंड को देखते हुए भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति असहाय न रहे, इसी उद्देश्य से 21 जनवरी बुधवार को यह कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ कार्य कर रही है। उन्हीं दिशा-निर्देशों के क्रम में नगर पंचायत पुरदिल नगर समय-समय पर इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।
कंबल प्राप्त कर जरूरतमंद महिलाओं और बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षकांत कुशवाहा एवं उनके परिवार का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अनेक बधाइयां दीं।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोग एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित
Home Hathras 24 सिकंदराराव के कस्बा पुरदिलनगर में नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षकांत कुशवाहा ने जरूरतमंदों...







