हाथरस। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में जनपद में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के तहत सभी बूथों पर बीएलओ द्वारा फार्म भरवाने का कार्य जारी है। इसी क्रम में एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह ने नगर पालिका परिषद पहुंचकर ईओ रोहित कुमार के साथ बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
एसडीएम सदर ने बताया कि तहसील क्षेत्र में 12 स्थानों पर सुनवाई केंद्र बनाए गए हैं, जिनकी सूचना अखबारों व अन्य माध्यमों से दी जा चुकी है। कल से सुनवाई शुरू होगी। सुनवाई में मतदाताओं को 2003 की वोटर लिस्ट से संबंधित मैपिंग प्रस्तुत करनी होगी, जिसे गूगल के माध्यम से आसानी से निकाला जा सकता है।
उन्होंने निर्देश दिए कि सुनवाई केंद्रों पर बुजुर्गों व दिव्यांगों की सुविधा, बैठने, पानी और ठंड को देखते हुए अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 22 तारीख से प्रतिदिन करीब 150 मामलों की सुनवाई होगी और अनुपस्थित रहने वाले मतदाताओं को दोबारा अवसर दिया जाएगा।








