श्री दाऊजी महाराज हिन्दू सम्मेलन समिति की मातृशक्ति के द्वारा शहर में निकाली गई कलश यात्रा

0
9

 

हाथरस। श्री दाऊजी महाराज हिंदू सम्मेलन समिति की मातृशक्ति द्वारा बुधवार को शहर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा केंद्रीय विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

कलश यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी ने किया। इस दौरान संघ के पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता का संदेश देना और मातृशक्ति की सहभागिता को मजबूत करना बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी सहयोग और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम के आयोजन में सारिका जी, दीप्ति वार्ष्णेय, रूम अग्रवाल, प्रियांशी वार्ष्णेय और प्रगति कौशिक सहित समिति की अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

कलश यात्रा में करीब 500 से अधिक महिलाओं की भागीदारी रही। आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here