सासनी क्षेत्र के भोजगढ़ी गांव में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन का संचालन आनंद शर्मा पुत्र श्री गिरिराज शर्मा वैद्य और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है।
कलश यात्रा के दौरान गांव का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। पुरुषों ने हाथों में ध्वज धारण किए हुए थे, जबकि महिलाएं सिर पर कलश लेकर डीजे की धुन पर भक्ति गीतों के साथ पूरे गांव में शोभायात्रा में शामिल हुईं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा क्षेत्र “जय श्रीराम” और “राधे-राधे” के जयकारों से गूंज उठा।
श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 27 जून से 5 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगी। इसका वाचन पंडित श्री मुकेश शास्त्री जी (भागवताचार्य) द्वारा किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।










