पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन

0
10

 

हाथरस। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने रक्तदान शिविर आयोजित कर उनका जन्मदिन सेवा भाव के साथ मनाया। जिला बागला संयुक्त चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया और इस अवसर को जनसेवा से जोड़ते हुए लोगों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिवस पूरे जनपद में उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर गोष्ठियों, फल वितरण तथा जनहित से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा से भी अवगत कराया जा रहा है।

रक्तदान शिविर के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर रामनारायण काके, चौधरी भाजुद्दीन, नरेश दिवाकर, मनोज यादव, रानू सिसोदिया, हेमंत गौड़, अनिल वार्ष्णेय, सुमंत किशोर सिंह, दीपक, गौरव कुमार, शिव भारती सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य में भागीदारी करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here