मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट औऱ घर पर फेंके ईंट पत्थर

0
22

 

हाथरस जिले के सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसे में दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद कुछ लोगों ने घर पर ईंट पत्थर फैंक दिए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता बेबी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने घर पर थीं, तभी गांव के वंश और यश (पुत्रगण रणवीर सिंह) ने उनसे बिना किसी वजह के कहासुनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने बेबी देवी और उनकी बेटी ज्योति कुमारी के साथ अभद्रता की और मारपीट की।
पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने ईंट-पत्थर फेंककर उनकी बेटी को घायल कर दिया। घटना के समय किसी ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

घटना की सूचना मिलने के बाद सासनी पुलिस हरकत में आई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि पीड़िता बेबी देवी की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस वायरल वीडियो की गहनता से जांच कर रही है और घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here