पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृक्षारोपण अभियान को लेकर अपने कैंप कार्यालय पर की बैठक

0
14

 

हाथरस। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय वसुंधरा एंक्लेव कॉलोनी में सभासदों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृक्षारोपण अभियान को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में पालिका अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर नगर पालिका द्वारा अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने सभी सभासदों और कर्मचारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभियान का संदेश “बारिश की हर बूंद बचाएं” रखा गया है।

इस दौरान हेल्थ इंस्पेक्टर राखी यादव ने अभियान से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सभासद रामजीलाल वर्मा, धीरज जैन, सुंदरम शर्मा, हिमांशु कौशिक, रवि सोखिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 12 जुलाई को नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here