हाथरस। जिले में लगातार हो रही बरसात के बीच सर्पदंश की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को सांप के काटने से एक महिला समेत तीन लोगों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय हसन मोहम्मद पुत्र शकूर मोहम्मद निवासी हाथरस जंक्शन ग्राम पंचायत कार्यालय में सफाई कार्य कर रहे थे, तभी उन्हें सांप ने काट लिया। वहीं 18 वर्षीय मोना पुत्री जगदीश निवासी गांव कुसेहनी, थाना सादाबाद तथा 48 वर्षीय राजेश पत्नी रामलाल निवासी गुबरारी,
थाना मुरसान को घर में काम करने के दौरान सर्प ने डंस लिया। परिजन तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में घर और आसपास साफ-सफाई रखें तथा खेतों और झाड़ियों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतें।










