चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

0
6

 

जनपद हाथरस में चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गैंग का पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। एसओजी टीम एवं थाना हाथरस गेट पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस 315 बोर, चोरी व लूटी गई दो मोटरसाइकिलें तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा छह विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और ग्राउंड इंटेलिजेंस के माध्यम से लगभग 250 कैमरों की जांच कर साक्ष्य एकत्रित किए। इसके उपरांत दिनांक 22 जनवरी 2026 को अभियुक्तों को नगला भूरा–लहरा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने रूहेरी पुल, आगरा रोड, इगलास क्षेत्र सहित कई स्थानों पर चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। अभियुक्त सुनसान स्थानों पर राह चलते लोगों को निशाना बनाते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना हाथरस गेट सहित संबंधित थानों में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here