हाथरस में खाद्य विभाग की छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। जनपद में मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसडीएम सिकंदराराऊ संजय कुमार के निर्देशन में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी करतार सिंह अपनी टीम के साथ सिकंदराराऊ क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया
कार्रवाई के दौरान टीम ने रोशनगंज स्थित शौकत अली एंड संस के प्रतिष्ठान से दालमोट नमकीन का नमूना लिया। इसके बाद टीम मंडी गांधीगंज पहुंची, जहां अली ऑयल मिल से सरसों के तेल के दो अलग-अलग नमूने संग्रहित किए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी नमूनों को सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी से अन्य दुकानदारों में भी दहशत का माहौल है।







