हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल कराई गई। मुख्य कार्यक्रम प्रातः 09 बजे से प्रारंभ होगा।
रिहर्सल के दौरान परेड का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी लाइन हिमांशु माथुर ने किया। परेड में सिविल पुलिस, पीएसी, महिला पुलिस, प्रशिक्षु आरक्षी, एनसीसी पुरुष एवं महिला सहित कुल 08 टोलियां शामिल रहीं। साथ ही मोटरसाइकिल दस्ता, पीआरवी, वज्र वाहन, श्वान दल, फायर ब्रिगेड सहित विभिन्न इकाइयों ने भाग लिया।
समय 09:25 बजे पुलिस अधीक्षक का परेड ग्राउंड पर आगमन हुआ, जहां परेड द्वारा सलामी दी गई। गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण, मार्च पास्ट, शपथ ग्रहण, संबोधन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
रिहर्सल के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।







