हाथरस में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशों और उच्चाधिकारियों के निर्देशन में 3 अगस्त को आबकारी विभाग की टीम ने थाना हाथरस कोतवाली क्षेत्र के आगरा मार्ग स्थित आबकारी अनुज्ञापनों का निरीक्षण किया।
इसके साथ ही गिजरौली गांव में सरोज पत्नी रामवीर द्वारा सड़क किनारे लकड़ी और तिरपाल से बने अस्थायी घर में अवैध रूप से मदिरापान कराए जाने की सूचना पर दबिश देकर जांच की गई। जांच के दौरान मौके से किसी भी प्रकार की वैध या अवैध शराब बरामद नहीं हुई।
कार्रवाई के दौरान मौजूद लोगों को केवल लाइसेंसी आबकारी दुकानों से ही शराब खरीदकर सेवन करने की सलाह दी गई। साथ ही अवैध शराब की बिक्री या निर्माण की किसी भी सूचना को तत्काल आबकारी विभाग या पुलिस को देने तथा विभाग के टोल-फ्री नंबर का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।










